रांची, नवम्बर 11 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के कोयनारा में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति जमीन पर तड़पता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे भोजन और पानी दिया, लेकिन वह खुद से कुछ भी करने की स्थिति में नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष अनुमानित है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.