रांची, अप्रैल 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में रविवार को रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र के रनिया ब्लॉक चौक, सोदे, केनबांकी, बेलकिदुरा लोहागड़ा, बनई, ब्लंकेल, कोटांगेर सहित अन्य जगहों पर इस दौरान रामभक्तों के द्वारा नारे लगाते हुए शोभायात्रा निकली गयी। इस दौरान कोड़ाकेल गांव के महावीर मंडली द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे में अंजुमन इस्लामिया की तरफ से मौलाना सर्फदुद्दीन की अगुवानी में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने भी रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया की ओर से स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल भक्तों के लिए चना, गुड़ एवं शरबत की ब्यवथा की गई थी। इस दौरान रनिया ब्लॉक चौक में तोरपा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.