रांची, अगस्त 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड झामुमो कमेटी के द्वारा झामुमो संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड ने एक सर्वमान्य और झारखंड निर्माण के एक अग्रणी नेता को खो दिया। इसकी भरपाई नहीं किया जा सकती है। झारखंड के विकास की लकीर खिंचने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह जिप सदस्य बिरेन कण्डुलना, 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मगहईया, युवा अध्यक्ष सुरेश कोनगाडी, फिलिप कोनगाडी, उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख नेली डाहंगा, मुखिया बरदानी कण्डुलना, मंजू सुरीन, सुशील होरो, दीपक भुइयां, सूरसेन सुरीन, जुस्टियन भेंगरा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.