रांची, दिसम्बर 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर रनिया थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को और तेज हो गया। ब्लॉक चौक में कार्रवाई के बाद प्रखंड प्रशासन की टीम ने सोदे बाजार टांड़ स्थित सरकारी जमीन पर बने अस्थायी निर्माणों को बुलडोज़र से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान रनिया-सोदे सड़क किनारे बने सभी अवैध निर्माण और गुमटियों को हटाया गया। अभियान को लेकर क्षेत्र में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोग सड़क व बाजार को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। वहीं छोटी दुकानें चलाकर परिवार चलाने वाले गुमटी संचालक कार्रवाई को खामोशी से देखते रहे। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद अब उनके सामने जीविकोपार्जन की चुनौती खड़ी हो गई है और आगे की राह को लेकर वे असमंजस में हैं। उधर, ...