रांची, अप्रैल 23 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर रनिया प्रखंड अंतर्गत उलूंग गांव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर श्रमदान से दो बोरीबांध का निर्माण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ बीडीओ प्रशांत डांग समेत प्रखंड कार्यालय रनिया के कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उलुंग गांव में सामूहिक प्रयास से दो बोरीबांधों का निर्माण सफलतापूर्वक किया गया, जो आने वाले समय में वर्षा जल के संचयन और कृषि कार्यों में सहायक सिद्ध होंगे। बोरीबांध निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से स्थानीय लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। यह पहल जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय का एक सशक्त उदाहरण है, जो आने वाले दिनों में अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.