रांची, फरवरी 24 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबापाकना गांव में मंगलवार को कुएं में डूबने से 62 वर्षीय बसंती देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंती देवी गांव के समीप स्थित अपनी सब्जी बाड़ी में काम कर रही थीं। काम समाप्त करने के बाद वह पास ही स्थित कुएं पर हाथ-पैर धोने गईं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरीं। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कुएं से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.