धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद, वरीय संवाददाता ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 36 घंटे की भूख हड़ताल कर अपनी विभिन्न मुद्दों को रखा। शुक्रवार को 36 घंटे की भूख हड़ताल समाप्त हुई। इससे पूर्व कर्मचारियों का हाल लेने धनबाद विधायक राज सिन्हा डीआएम कार्यालय पहुंचे। एसोसिएशन के सदस्यों ने रेलमंत्री को विधायक के माध्यम से मांगपत्र सौंपा। मुख्य मांगें - 01 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता 25 प्रतिशत बढ़ाया जाए एवं फार्मूले के अनुसार रनिंग भत्ता दरों में संशोधन हो। - एनपीएस, यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। - 3.16 घंटे के मुख्यालय आराम के अलावा 30 घंटे कुल 46 घंटे का साप्ताहिक विश्राम को लागू करें। - मालगाड़ी के लिए डयूटी को आठ घंटे करें। - निरंतर रात्रि ड्यूटी को सीमित रखें। दो लगातार नाइट से अधिक ड्यूटी लेनी बंद हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.