मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर,वरीय संवाददाता। ट्रांसफर वापसी को लेकर रनिंग स्टाफ का जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर धरना चाथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस बीच इसीआरकेयू के सदस्य भी रनिंग स्टाफ के सदस्य भी चौथे दिन धरना में शामिल हुए। इधर, अनिश्चिकालीन धरना को लेकर स्थानीय अधिकारी ने मुख्यालय को अवगत कराया है। वहीं, रेल पुलिस के खुफिया विभाग ने भी इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। बताया है कि धरना दिनोंदिन तेज होते जा रहा है। रनिंग स्टाफ की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसपर सोनपुर मंडल को कवायद करने की जरूरत है। मालूम हो कि सोनपुर मंडल की ओर से 78 रनिंग स्टाफ का बरौनी और मानसी बिना विकल्प लिए तबादला कर दिया है। इसकी वापसी को लेकर बीते शुक्रवार से जंक्शन पर क्रू लॉबी के बाहर रनिंग स्टाफ क्रमवार अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं।...