बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। ओसड ग्राउंड फरीदपुर में रविवार को रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया। छात्र नेता सर्वराज सिंह और रवि पंडित द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्तिक पटेल ने किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। योगेश यादव, शिकुल यादव, सौरभ यादव, कौशल यादव, विकाश ठाकुर, महेंद्र सिंह चौहान, गौरव यादव, शिवम् मिश्रा, आदित्य बाजपेई, पंकज गुर्जर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...