हापुड़, अक्टूबर 29 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में सोमवार देर रात रद्दी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। वहीं धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी, सीएफओ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहल्ला तगासराय में हाजी आजाद का रद्दी का गोदाम है। सोमवार रात को अचानक गोदाम में रखी रद्दी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे उठने लगी और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलने लगा। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को सूचना देकर बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सूचना पर अपर जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.