मथुरा, मई 5 -- वृंदावन, ठाकुर श्रीराधाबल्लभ लाल पांच से आठ मई तक शाम को सात बजे से रथ में सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। 81 वर्ष बाद नए रथ में सवार होकर प्रिया-प्रियतम भक्तों को दर्शन देंगे। रथ को श्यामसुंदर अग्रवाल ने समर्पित किया है। ठाकुर श्रीराधा बल्लभ मंदिर में पांच मई से हितोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत रथ यात्रा (चाव) निकाली जाएगी। इस बार राजस्थानी शैली में बने रथ को और भी अधिक दिव्यता और भव्यता देने का प्रयास किया गया है। श्याम सुन्दर ने बताया कि जयपुर के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा निर्मित रथ की बनावट और वास्तु सौंदर्य पर करीब 20 लाख की लागत आई है। पिछले 81 वर्षों से ठाकुरजी की सेवा में समर्पित रथ को उनके परदादा पन्नालाल अग्रवाल द्वारा राधावल्लभ मंदिर के सेवाधिकारी ललिताचरण गोस्वामी की प्रेरणा से दिया गया था। आज उन्हें भी उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.