भदोही, फरवरी 9 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चौरी-महराजगंज मार्ग स्थित संवरपुर गांव में रविवार की रात बेकाबू कार चालक ने पहले रथ में धक्का मारा। उसके बाद मकान के शटर में जा भिड़ा। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गांव में इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। चार चालक ममहर की ओर किसी शादी में भाग लेने गए थे। रविवार की रात वापस आते समय संवरपुर गांव के पास पहले शादी से लौट रहे रथ में धक्का मारा। उसके बाद सड़क किनारे स्थित एक मकान के शटर से जा टकराए। संयोग ही था कि शटर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद नहीं टूटा। रात का समय होने के चलते कोई अनहोनी नहीं हो पाई। टक्कर के चलते रथ सड़क के किनारे पलट गया। जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार चालक को कार समेत पुलिस के हवाले कर दिए। गांव के लोगों ने बताया कि कार के अंदर से श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.