प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अक्षय तृतीया पर्व पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने शहर के कंपनी बाग से झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर राजापाल चौराहा, चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौराहा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में रथ, डीजे के साथ लोग झंडा उठाकर जय श्रीराम, परशुराम का जयकारा लगाते हुए उत्साहित नजर आए। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान कराया। शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, कांग्रेस जिला अध्य...