मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। साधु सेवा समिति कमलानगर के तत्वावधान में सूर्या पैलेस में नवनिर्मित जिन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को जैन मुनि वर्षभानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से जैन समाज पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी में लगा रहा। पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहले दिन शुक्रवार को रथयात्रा और घटयात्रा धूमधाम से निकाली गई। जैन मुनि के सानिध्य में कमला नगर जैन मंदिर से रथ और घटयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा में हाथी वाले रथ पर श्रीजी को विराजमान किया गया। बडी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। बैंडबाजों के साथ भक्त नाचते गाते हुए अयोध्या नगरी रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे थे। जगह जगह श्रीजी और जैन मु...