आगरा, नवम्बर 7 -- बाह। महाभारत काल में कृष्ण के चचेरे भाई भगवान नेमिनाथ का जन्म शौरीपुर में हुआ था। जन्म कल्याणक भूमि शौरीपुर में उनके भव्य मंदिर में दिव्य प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार को शौरीपुर में भगवान नेमिनाथ का अभिषेक, पूजन और शांतिधारा हुई। अभिषेक पूजन के बाद शौरीपुर से बटेश्वर तक भगवान नेमिनाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सौ धर्म इंद्र सुनील कुमार, सारथी संजय जैन बने। करीब तीन किमी के यमुना के बीहड़ी रास्ते से गाजे बाजे के साथ निकली रथ यात्रा का बटेश्वर में समापन हुआ। रथ यात्रा के समापन पर बटेश्वर के भगवान अजितनाथ के मंदिर में आरती की गई। अभिषेक पूजन एवं प्रवचन हुए। शौरीपुर मेले में दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, जबलपुर, जयपुर, इंदौर, मुम्बई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, भिंड तक के जैन श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान विमलेश कुमार मारसंस, भोलानाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.