कानपुर, जून 26 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश में ओडिसा की सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक दिखाने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों का गुरुवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। रथयात्रा 27 जून को शाम पांच बजे प्रारंभ होगी। वह नगर के लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परंपरा उत्तर प्रदेश और ओडिसा के बीच सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जिसे प्रशासन पूर्ण सुरक्षा, समन्वय और गरिमा के साथ संपन्न कराने को कटिबद्ध है। डीएम ने अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश आदि अधिकांश तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शेष कार्य आज शाम तक पूरा कर लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.