नई दिल्ली, जून 27 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स पर लिखा कि भगवान जगन्नाथ के देश व विदेश में सभी भक्तों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान से विश्वभर में शांति, मैत्री व सौहार्द की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'एक्स पोस्ट पर देशवासियों को पावन पर्व की शुभकानाएं देते हुए लोगों के जीवन में खुशी, समृद्धि, सौभाग्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए रथयात्रा महोत्सव को समर्पण व संस्कृति पर आधारित आस्था और विश्वास का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व अपनी संस्कृति व परंपरा को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ओडिशा के राज्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.