नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रत्न शास्त्र में नीलम रत्न को एक प्रभावशाली और शक्तिशाली रत्न माना गया है। नीलम रत्न शनि ग्रह का कारक माना जाता है। ज्यादातर लोग नीलम को इसलिए पहनते हैं ताकि शनि दोष का प्रभाव कम हो सके। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, उन्हें नीलम पहनने से लाभ हो सकता है। लेकिन अगर इसे सही नियम और विधि के साथ पहना जाए, तो कई गुना लाभ प्राप्त होता है। मगर इसे गलत तरीके से पहना जाए, तो इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि नीलम रत्न पहनने का सही तरीका क्या है और इससे पहनने के बाद किन गलतियों से बचना चाहिए। मान्यता है कि कोई भी रत्न हो, उसे पहनने से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिष से जरूर परामर्श लें। क्योंकि हर राशि को नीलम रत्न सूट नहीं करती है। ऐसे में जान लें कि आपकी राशि के लिए कौन सा रत्न शुभ है। नीलम...