कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर। अशोक नगर स्थित कुमारी उद्यान बालिका इण्टर कॉलेज के वार्षिकोत्सव 'रत्नामिनी-2025' में विद्यालय की छात्राओं ने ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने शुभारंभ किया। 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। निधि चड्ढा ने स्वागत किया। यहां फादर केके एन्थोनी, फादर राजेश साइमन, सिस्टर मेरी रानी, सिस्टर सहाया, सिस्टर सोनी आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...