भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गंगाघाट होकर वर्षभर पानी की धारा को जीवित रखने के लिए रत्तीपुर घाट के पास बैरिया धार से गाद की ड्रेजिंग का काम बुधवार को भी जारी रहा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम ड्रेजर जहाज के माध्यम से तल जमा मिट्टी को हटाकर चैनल को गहरा कर रहे हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में चल रहे ड्रेजिंग कार्य में बाधा न हो, इसके लिए रत्तीपुर घाट के पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का पहरा भी लगाया गया है। प्राधिकरण के भागलपुर प्रभारी आरके सिंह सोलंकी ने बताया कि ड्रेजिंग कार्य निर्बाध रूप से जारी है। रत्तीपुर घाट से मानिक सरकार घाट के बीच ड्रेजिंग किया जाएगा। मानिक सरकार घाट पास धार के आधे हिस्से में एक क्षतिग्रस्त पुलिया को हटाया जाएगा। इस पुलिया के एप्रोच पथ के पास मलबा डाला जा रहा है। इसको ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.