बलिया, फरवरी 7 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शनिवार से प्रारंभ कर दी गई। पूर्व में रतसर से गोरखपुर के लिए कोई सीधा सार्वजनिक वाहन उपलब्ध नहीं था, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। कस्बा से सीधी बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' का आभार जता रहे हैं। 20 दिसम्बर 2025 के अंक में 'रतसर कस्बे से रोडवेज बस संचालन की मांग' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। रतसर नगर के गांधी आश्रम पर शनिवार को पूजन-अर्चन कर रोडवेज बस को भाजपा नेत्री व पूर्व प्रधान रतसर कला स्मृति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया। बता दें पूर्व प्रधान ने परिवहन मंत्री से रतसर से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.