बलिया, दिसम्बर 6 -- रतसर। कस्बा सहित क्षेत्रीय लोगों ने रतसर से रोडवेज बस संचालन की मांग परिवहन निगम के जिम्मेदारों से की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कस्बा से सीधे बस सेवा नहीं होने से उन्हें कमिश्नरी पर विभिन्न काम और उपचार के लिए मऊ आदि जाने में बेहद परेशानी होती है। लाचारी में वह निजी वाहनों से आवागमन करते हैं। इन वाहनों में न तो यात्रियों को बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही कोई अन्य मानक। साथ ही किराया भी अधिक लेते हैं तथा वाहन में यात्रियों को भूसा की तरह ठूंसते हैं। वह भी सीधे कोई एक साधन नहीं बल्कि बीच में गाड़ी बदलकर जाना पड़ता है, जिससे अनावश्यक समय और धन दोनों बर्बाद होता है। क्षेत्र के बृजेश राय, देवानंद राय,धनमन पाण्डेय, विनोद शर्मा, उमाशंकर चौहान, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, शिवशंकर राजभर, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, जितेन्द्...