पूर्णिया, जून 21 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थानाक्षेत्र के सौठा पंचायत अंतर्गत रतवैली गांव से अचानक दो बच्चा गायब हो गया है। बच्चे के परिजन काफी खोजबीन कर रहे हैं किन्तु दोनों बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर दोनों बच्चे के परिजनों ने कसबा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर बच्चे की खोजबीन कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए रतवैली गांव के पवन कुमार महतो ने बताया कि 14 जून को करीब 9 बजे सुबह उनका बारह वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार तथा 13 वर्षीय भतीजा श्याम कुमार पढ़ने गया था। दोनों दोपहर 12 बजे पढ़कर घर वापस आया था। खाना खाने के बाद कपड़े बदल घर में बिना किसी को कुछ कहे ही दोनों घर से निकल गया। काफी समय बीतने पर भी दोनों घर वापस नहीं लौटा तो सभी बच्चे की खोज में निकल पड़े।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.