सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन व आईटीआई की ओर से 24 फरवरी की सुबह 10 बजे से रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला व दिव्यांगों के लिए पर्पल रोजगार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में 20 निजी क्षेत्र की कंपनियां दो हजार से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश मिश्र ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...