जहानाबाद, मार्च 19 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रतनी पंचायत में नवपदस्थापित पंचायत सचिव को प्रभार नहीं मिलने पर विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। मालूम हो कि पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से उन्हे रतनी पंचायत से हटा दिया गया और रामचंद्र प्रसाद के जगह पर रामजीत प्रसाद उर्फ आजाद को पंचायत सचिन के रूप में पदस्थापित किया गया था। लेकिन रामजीत प्रसाद को अब तक प्रभार नहीं मिल सका। एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए रामचंद्र प्रसाद को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था परंतु आदेश का अवहेलना करते हुए अब तक नहीं प्रभार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.