मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड के बाद बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों ने दो दिन पूर्व नेशनल हाईवे पर महिला शिक्षा मित्र व उसके पति पर जानलेवा हमला कर पर्स व मोबाइलल लूटा था। पकडे गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को रतनपुरी पुलिस के सिपाही फुलत रहवाहे पर गश्त कर रहे थे। सिपाहियों को एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आएं। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बारे में थाने में सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। भागते समय बदमाशों की बाइक फिसल गई। बदमाश बाइक को छोडकर खेत में भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी का दोनों बदमाशों को...