मऊ, मार्च 19 -- पहसा। तीन जनपदों की सीमा पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोलना एवं स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की आवाज यात्रियों ने उठाई है। गाजीपुर, बलिया, मऊ जनपद की सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन आरक्षण खिड़की की व्यवस्था न होने से लोगों को आरक्षण कराने के लिए मऊ जनपद मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रतनपुरा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म 675 मीटर लंबा है और यहां डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा है। जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि डिस्प्ले बोर्ड के अभाव में यात्रियों को यह पता नहीं होता है कौन सा कोच कहां लगेगा। ट्रेन के रुकने का समय भी काफी कम है। ऐसे में लोगों ने आवाज उठाई है कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.