मधेपुरा, दिसम्बर 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रतनपट्टी स्थित बैंगा नदी पर बना लोहा पुल जर्जर होकर राहगीरों के लिए खतरनाक बन चुका है। इस पुल से गुजरने के दौरान वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 2008 की कुसहा त्रासदी में पहले से बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद रतनपट्टी गांव के पास बैंगा नदी पर लोहा पुल का निर्माण कराया गया। इससे स्थानीय सहित आस पास के गांव के लोगों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिली। वर्तमान में यह पुल जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम में बदलाव के बीच कुहासे में पुल से आवागमन खतरनाक साबित हो सकता है। बताया गया कि इस पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंगा नदी पर नए पुल निर्माण की आवश्यकता है। स्थानीय सुनील दास, लड्डू ठाकुर, मनोज मंडल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.