कानपुर, नवम्बर 25 -- कानपुर। रतनचंद खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष डॉ.श्यामबाबू गुप्ता व मुख्य अतिथि डॉ.अनुराग त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधानाचार्य आरके मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा पांच के छात्रों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, हीरालाल खत्री, संजय खत्री, डॉ.आरसी कपूर, राधेश्याम सिंह, डॉ.सुनील भदौरिया, खुशालदास खत्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...