झांसी, दिसम्बर 12 -- नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरूवार की रात 10 बजे से विभिन्न जोनों के अफसर फील्ड में जा पहुंचे। जहां उन्होंने रात भर सड़कों पर लगे अवैध होर्डिग्स, कियास्क और बैनर हटवाए। नगर निगम के इतिहास में संभवत: यह पहली बार हुआ कि जब नगर निगम के तमाम बड़े अफसर देर रात को शहर की सफाई करने को निकले। हालांकि इसमें उन्हें सफलता भी मिली, रात भर में सड़कों पर अवैध रूप से लगे सैकड़ों होर्डिग्स, कियास्क और बैनर हटाए गए। बीती रात जोनल प्रभारी के नेतृत्व में सम्बन्धित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियन्ता (सिविल), कर अधीक्षक एवं ईटीएफ टीम के जवानों ने रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक वृहद स्तर पर कचहरी चौराहा से होते हुए अग्रसेन चौराहा तक अभियान चलाया, जिसमें अवैध रूप से लगे 5 बड़े होर्डिंग्स, 40 कियास्क एवं 10 बैनर हटाते हुए जब्त किए। वहीं दूसरे जोन...