नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने रणहौला से लापता 16 वर्षीय छात्रा को जनकपुरी से बरामद किया है। छात्रा परिजन के डांटने से नाराज होकर घर छोड़ा था। किशोरी को क्राइम ब्रांच ने संबंधित थाने के जांच अधिकारी को सौंप दिया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 22 मार्च को किशोरी के माता-पिता ने उसे डांटा था, जिससे वह नाराज थी। वह एकेडमी की कक्षाओं में जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में मामला दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी किशोरी की तलाश कर रही थी। तकनीकी जांच में उसकी लोकेशन जनकपुरी इलाके में मिली। जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंची। छात्रा ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह नोएडा में रहने वाली अपनी मौसी के यहां गई थी, लेकिन उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.