रुडकी, जनवरी 21 -- लक्सर, संवाददाता। रणसूरा गांव में कई दिन पहले दो परिवारों के बीच संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी छह लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें 5 लोगों के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज है। दोनों मुकदमों में पुलिस जांच कर रही है। रणसूरा में जुनैद की आटा चक्की से सटा हुआ फैयाज का मकान है। हफ्ते भर पहले फैयाज के मकान से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों परिवार लाठी डंडे और तलवार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...