रुडकी, जनवरी 12 -- लक्सर, संवाददाता। रणसूरा गांव में घर के गंदे पानी की निकासी को लेकर एक परिवार ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक का गंभीर हालत में हरिद्वार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर के रणसूरा गांव में एक परिवार ने आटे की चक्की लगा रखी है। रविवार शाम को परिवार का फारूक चक्की चला रहा था। तभी पड़ोसी अपने घर का गंदा पानी चक्की के बाहर की तरफ निकलने लगा। फारूक ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उनके बीच कहासुनी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.