मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में भू विवाद को लेकर दबंगों द्वारा दीवार गिराने और परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीरपुर निवासी पवन जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी आबादी की भूमि पर एक दीवार का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब मजदूर अपने घर चले गए, तभी शनिवार की देर शाम उनके कुछ पड़ोसी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन खड़ी दीवार को गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के अगले दिन सुबह वही लोग फिर से पहुंचे और पुरानी एवं नई दोनों दीवारों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.