नई दिल्ली, फरवरी 20 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और आलेखा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों आलेखा और आदर के मेंहदी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इनमें रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर आदर जैन की मां और अपनी बुआ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने कजारे पर डांस करते नजर आ रहे हैं।वायरल हो रहा रणबीर कपूर के डांस का वीडियो रणबीर का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में रणबीर कपूर, आदर जैन और आदर जैन की मम्मी नजर आ रही हैं। तीनों लोग ऐश्वर्या राय के गाने कजरा रे पर डांस करती करते नजर आ रहे हैं। क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स? रणबीर कपूर के डांस मूव्स देख फैंस काफी खुस हैं। एक ...