नई दिल्ली, जनवरी 20 -- संजय लीला भंसाली अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। पिछली फिल्मों में उनकी मेहनत और बारीकियों को ऑडियंस ने नोटिस किया था। अब डायरेक्टर विकी कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर शूट कर रहे हैं। हाल में खबर सामने आई थी कि ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। इसके पीछे की वजह फिल्म के बड़े और जरूरी हिस्सों की शूटिंग बताई गई थी। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में इस खबर को अफवाह बता दिया गया है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म लव एंड वॉर इसी साल दस्तक देने वाली है।2026 में ही रिलीज होगी लव एंड वॉर दरअसल, सोमवार को पिंकविला ने एक रिपोर्ट दी थी। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि लव एंड वॉर अगले साल 2027 में रिलीज होगी। क्योंकि डायरेक्टर को एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट करना है जिसमें एरियल की मदद ली...