फतेहपुर, जनवरी 27 -- फतेहपुर। देशभक्ति के गूंजते गीतों के बीच रक्तदानियों ने रक्तदान किया। गणतंत्र दिवस को मानवसेवा से जोड़कर मिसाल कायम की। शिविरों का पूर्व केंद्रीय मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष ने उदघाटन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र सौंपते हुए संस्थाओं के नेक कार्य को सराहा गया। जिला अस्पताल में 77वें गणतंत्र दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी ने किया। जहां पर डॉ निशात शहाबुद्दीन, केके सिंह, हिमांशु, चैतन्य, शिवसिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अमरजीत सहित तमाम लोगो ने रक्तदान किया। 18 लोगों ने आने वाले शिविर में रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सीएमओ व संस्था के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा रक्तदाताओं को प्र...