धनबाद, जनवरी 24 -- धनबाद, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस संयुक्त रूप से रविवार को जन-जागरुकता कार्यक्रम करेगी। मानव शृंखला भी बनायी जाएगी। जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि मानव शृंखला 25 जनवरी की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रणधीर वर्मा चौक से प्रारंभ होकर स्टीलगेट होते हुए गोल बिल्डिंग तक बनाई जाएगी। इस दौरान रणधीर वर्मा चौक से स्टील गेट होते हुए गोल बिल्डिंग तक जाने वाले मार्ग के एक लेन में यातायात बाधित रहेगा। इसलिए इस अवधि में इस मार्ग का उपयोग न करें। किसी भी आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना, यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.