देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। रणजी ट्रॉफी में झारखंड के पांच विकेट सस्ते में गिराकर उत्तराखंड ने मानसिक बढ़त हासिल कर ली है। जन्मेजय जोशी और आदित्य रावत ने दो-दो विकेट और स्पिनर मयंक मिश्रा ने 1 विकेट चटकाया है। जिसके दम पर उत्तराखंड ने सिर्फ 42 ओवर में झारखंड का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन कर दिया है। जमशेदपुर में चल रहे एलीट वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की शुरूआत एक बार क्या खराब हुई तो उनकी पारी फिर संभल ही नहीं सकी है। खबर लिखे जाने तक झारखंड के आदित्य सिंह 2 और कप्तान विराट सिंह 11 रन पर खेल रहे थे। महत्वपूर्ण बल्लेबाज आऊट हो चुके हैं। झारखंड की ओर से शरणदीप सिंह 26, मनीषी 20, कुमार कुशाग्रा 14, शिखर मोहन 4, रोबिन मिनाज 0 रन पर आउट हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.