शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- साउथ सिटी बरेली मोड़ निवासी वैभव नारंग ने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए जिले का प्रतिनिधित्व किया। वैभव नारंग ने सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ टीम का हिस्सा रहते हुए दूसरी पारी में 47 रन बनाए। शाहजहांपुर क्रिकेट कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि वैभव इससे पहले वर्ष 2011 में शाहजहांपुर प्रीमियर लीग की विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। वे मयूर स्पोर्टिंग टीम से भी खेल चुके हैं और कप्तानी का अनुभव भी रहा है। वैभव की उपलब्धि पर आनंद पाठक, मयूर खन्ना, इरफान खान, नईम, सौरभ मलिंगा सहित अन्य लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.