महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में ब्लाक संगठन का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रणजीत यादव व महामंत्री पद पर विजेन्द्र कुमार कन्नौजिया विजयी घोषित हुए। ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार रणजीत यादव व सदानंद यादव ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद के लिए विजेन्द्र कन्नौजिया व विजय मद्धेशिया ने पर्चा दाखिल किया। नौतनवा ब्लाक में कुल 109 सफाई कर्मचारी तैनात हैं और चुनाव में कुल 107 मत पड़ा। 2 मत अवैध घोषित हुआ। अध्यक्ष पद के लिए रणजीत यादव को 57 मत मिले वही प्रतिद्वंद्वी सदानंद यादव को 50 मत मिले जिससे अध्यक्ष पद के लिए रणजीत यादव 7 मत से विजयी घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए विजेन्द्र कन...