सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- चीन में हुई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देवबंद के लाल ने देश का नाम रोशन किया। तहसील क्षेत्र के गांव रणखंडी के प्रतिभावान खिलाड़ी चाहत सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने चाहत सिंह का भव्य स्वागत किया। चीन के शहर चोंगकिंग स्थित स्टेडियम में बोरोसिला एकेडमी एथलीट के तत्वावधान में 15 से 18 दिसंबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी पहुंचे थे। तहसील क्षेत्र के देवबंद के गांव रणखंडी निवासी ओमपाल सिंह के पुत्र चाहत सिंह ने अंडर 16 के 1500 मीटर रेस में भाग लिया था। चाहत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पदक जीतकर देवबंद लौटे चाहत सिंह ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में चीन के खिलाड़ी को पछाड़ते हुए मेडल हासिल किया है। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.