बागपत, फरवरी 8 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे में प्रेम विवाह के चार माह बाद ही विवाहिता ने फांसी लगा ली। विवाहिता ने आत्म हत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस में इसकी जांच शुरु कर दी है। मृतका के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रटौल निवासी अब्दुल रहमान ने चार माह पहले लोनी के पाबी सादकपुर निवासी 20 वर्षीय जुलैखा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों रटौल आकर एक किराये के मकान में रहने लगे थे। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाहिता घर के कमरे में फांसी के फंदे फर झूल गई। थोड़ी देर बाद पति अब्दुल रहमान वहां पहुंचा, तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख हक्का-बक्का रह गया। उसने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.