बागपत, जनवरी 31 -- चांदीनगर। रटौल में वैक्सीनेशन के बाद भी पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते पशुपालक परेशान बने हुए है। रटौल गांव में खुरपका-मुंहपका बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव निवासी कुलदीप के चार पशु और वीरपाल के पांच पशु इस बीमारी से ग्रसित है। पीड़ित पशुपालकों के अनुसार करीब दो माह पहले सरकारी स्तर पर पशुओं का वैक्सीनेशन कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद बीमारी फैलने से वैक्सीन की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीमारी से पीड़ित पशुओं के मुंह और खुरों में घाव हो गए हैं, जिससे उन्हें खड़ा होने, चलने और चारा खाने में भारी परेशानी हो रही है। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं का दूध उत्पादन भी काफी कम हो गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.