बागेश्वर, जनवरी 3 -- रटमटिया-कौलाग मोटरमार्ग बदहाल हो गया है। डेढ़ माह पूर्व हुए डामरीकरण के उखड़ने से ग्रामीण हैरान है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। रतमटिया-कौलाग सड़क में डामर उखड़ गया है। डेढ़ माह पूर्व ही इस सड़क में डामरीकरण हुआ था। डामर उखड़ने से आवाजाही करने वाले दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पैदल राहगीरों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण के दौरान गुणवत्ता सुधारने के लिए विभाग से कई बार वार्ता की गई, लेकिन विभागीय मिलीभगत के चलते घटिया क्वालिटी का डामरीकरण किया गया। ग्रामीण कमला चिलवाल, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी चिलवाल, हरीश सिंह, मोहन चिलवाल आदि ने डामरीकरण की जांच कर दोबारा गुणवत्तायुक्त डामरीकरण करने की ...