पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। जिले के स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को देखा। स्प्रिंगडेल कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने और उसे उत्सव की तरह मनाने के गुर सीखे। सुबह कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री के संबोधन को डिजिटल स्क्रीन के जरिए दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे रटने के बजाय सीखने पर ध्यान दें। परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। कालेज के छात्र पानद्र जगोता ने केंद्रीय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को 500 छात्रों ने प...