हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड में विज्ञान गतिविधि केंद्र डायट भीमताल की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। इसमें विज्ञान शिक्षक और बीएड प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। बाल विज्ञान खोज-शाला के संस्थापक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि रटंत प्रणाली सृजनशीलता की सबसे बड़ी दुश्मन है। असली शिक्षा वही है जो अनुभव, सौंदर्य बोध और हाथ से करके सीखने से आए। समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र धपोला ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निष्प्रयोज्य सामग्री से विभिन्न विज्ञान मॉडल बनाना है। डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने बताया कि तीन दिनों में प्रतिभागी शिक्षक 30 से अधिक कार्यशील विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट, कैलाश चंद्र पांडे, दयावती रौतेला, माया चंदोला, नारायण सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.