प्रयागराज, जनवरी 29 -- आरएसएस के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) की जयंती गुरुवार को सेवा संकल्प के रूप में मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित संघ कार्यालय में 'प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) स्मृति सेवा न्यास' के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि रज्जू भय्या का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए समर्पित था। शिविर में एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक को सौंपा गया। इस अवसर पर राकेश सेंगर, संजय, मनोज, विरेंद्र, देवदत्त, मंगल, आशीष उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...