जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन तथा शोध संस्थान में गुरुवार को प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की जयंती पर स्मृति व्याख्यान और पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। मुख्य वक्ता तथा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि रज्जू भैया सरलता, सहजता और आत्मीयता के प्रतीक थे। उन्होंने रज्जू भैया के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए बताया कि प्रयागराज विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष रहने के बाद वर्ष 1966 में उन्होंने पद त्याग कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक के रूप में स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने कहा कि रज्जू...