हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) बचाओ अभियान के तहत राजेंद्र सिंह बिष्ट 'रज्जी' को नैनीताल जिले का समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है। बिष्ट ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी ने प्रदेशभर में 27 संगठनात्मक जिलों के लिए अलग-अलग समन्वयक नियुक्त किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.